03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा’, AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप; कहा- स्वाति का इस्तेमाल कर रही BJP

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ’25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।

उन्होंने आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

आप मंत्री ने कहा कि इस साजिश से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड को इसके लिए निर्देश दे दिया गये हैं। पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कह दिया गया है और बोरवेल के चलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। हम इस मामले में हरियाणा सरकार से भी बात कर रहे हैं और ज़रूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल करेंगे।

Hot this week

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img