03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर के आंगन में बैठी 4 साल की बच्ची पर गुलदार का अटैक, श्रीनगर में एक सप्ताह में दूसरी बार हमला

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर : श्रीकोट गंगानाली में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। 17 मई को डांग तिराह से गुलदार ने तीन वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाया था।

गुलदार की लगातार धमक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब घर के आंगन में बैठी चार वर्षीय अधीरा पुत्री बलवंत सिंह रावत निवासी बंगाली स्वीट शॉप श्रीकोट गंगनाली पर गुलदार ने हमला बोल दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

परिजनों के शोर करने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार किया जा रहा है। बेस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल चार वर्षीय बच्ची के गर्दन और फेफड़ों में गहरे जख्म हैं।

लड़की की हालत गंभीर है और रेफर करने की स्थिति बन सकती है। श्रीनगर में बीते चार महीने में गुलदार 14 लोगों को घायल कर चुका है। जबकि तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है।

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img