03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की फ्लाईओवर के मोड़ पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर जा रहा था। फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहनों की तेज टक्कर के बाद पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया गया। उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत और उनकी पत्नी शबाना को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ अवनि तिवारी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि श्यामपुर क्षेत्र के इस नवनिर्मित फ्लाईओवर पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img