03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ में पिंक वाहनों से होगी महिलाओं की सुरक्षा

एफएनएन, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में नवरात्र के पहले दिन सरकार ने महिला सुरक्षा संबंधी बड़ी सौगात दी है। सेफ सिटी परियोजना के तहत लखनऊ की महिलाओं की महिला पुलिस पुलिस पिंक स्कूटी व चौपहिया वाहनों (टीयूवी) से सुरक्षा करेगी। शनिवार को इस परियोजना का राज्यपाल आनंदी बेन राजभवन से शुभारंभ किया। लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक वाहनों से महिला पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहेगी। डीसीपी नॉर्थ और महिला सुरक्षा शालिनी ने बताया कि लखनऊ महिला पुलिस को 100 पिंक स्कूटी और 10 टीयूवी पिंक वाहन मिले हैं। पिंक स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगीं, जो शोहदों को सबक सबक सिखाएंगी। टीयूवी वाहन में दो महिला पुलिसकर्मी, एक पुरुष पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर रहेगा। महिला संबंधी बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए इस योजना का शनिवार से शुभारंभ किया गया। जिसका असर सड़कों पर भी देखने को मिलेगा।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img