03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : अब सड़क हादसे में मृतक के परिजनों दोगुना मुआवजा देगी धामी सरकार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब उत्तराखंड सरकार दोगुना मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ये निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।

प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह राशि परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के तहत जारी की जाती है।

  • घायलों के लिए नहीं कोई बदलाव

सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों के मुआवजा राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img