03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोटिस पर नोटिस, मगर पूछताछ के लिए नहीं आया परिवार, रामविलास यादव को पुलिस कस्टडी में लेने की तैयारी

एफएनएन, देहरादून : आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है। विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेज रही है, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई है। विजिलेंस अब जल्द ही यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है।

इस मामले में विजिलेंस उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ करना चाहती है। सोमवार को बुलाने के लिए उन्हें गत शनिवार को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे सोमवार को नहीं आए। सोमवार को फिर नोटिस जारी किया गया, पर मंगलवार को भी नहीं पहुंचे। बुधवार को भी यादव का परिवार विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें एक और नोटिस बुधवार को भी भेजा गया है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img