03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले करीब 20 हजार से अधिक बुजुर्गों को बजट जारी होने के बावजूद अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है। समाज कल्याण विभाग की प्रशासनिक लापरवाही के चलते पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर नहीं हो पाई, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिले के लगभग 1.19 लाख वृद्धजनों को हर महीने 1500 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। इनमें 20,427 लाभार्थी बीपीएल श्रेणी के हैं, जिनकी पेंशन के लिए केंद्र सरकार भी राज्य सरकार को बजट उपलब्ध कराती है, जबकि अन्य लाभार्थियों की पेंशन राज्य सरकार के बजट से जारी होती है।

बताया गया कि केंद्र सरकार से अप्रैल और मई माह की पेंशन के लिए बजट समय पर नहीं मिलने के कारण बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों की पेंशन लंबित रही। हालांकि करीब दो सप्ताह पहले बजट विभाग को प्राप्त हो गया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी जल्द भुगतान का दावा किया था, लेकिन उनके अवकाश पर जाने के बाद पेंशन की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं हो सकी।

पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग लगातार बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खातों में राशि नहीं आने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

समाज कल्याण निदेशक संजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह जांच की जाएगी कि बजट मिलने के बाद भी राशि लाभार्थियों के खातों में क्यों नहीं भेजी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई कर जल्द से जल्द सभी पात्र बुजुर्गों के खातों में पेंशन की राशि भेजी जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img