एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने स्पष्ट किया है कि अपर PCS के 63 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभागों से प्राप्त रिक्तियों के प्रस्ताव का अध्ययन किया जा चुका है और जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा।
आयोग ने यह भी बताया है कि अपर PCS प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित किए जाने की योजना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी पूरी रखें।
इसके अलावा, हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जुलाई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा, क्योंकि डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।






