03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।

कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी।

जारी रहेगा कोरोना वैक्सीनेशन और टेस्ट: इस लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस आपूॢत और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, इन्हें मांगने पर आइडी कार्ड दिखाना होगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img