एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव से एक दिन पहले जारी अंतरिम डेलीगेट्स सूची को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि 18 समितियों के 36 वैध डेलीगेट्स के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे नाराज प्रतिनिधियों ने चुनाव स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। विरोध कर रहे प्रतिनिधियों का आरोप है कि कुछ पूर्व पदाधिकारियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर नाम हटाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने, चुनाव अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और नई सूची जारी करने की मांग की। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई। फिलहाल चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।






