03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गवर्नर बने

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नए राजनीतिक रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं अब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने भी राज्य के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरमीत सिंह आधिकारिक रूप से उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले राज्यपाल बन गए हैं। उन्होंने लगभग 19 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक कुल 1,755 दिनों तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी और अब उन्होंने इस कार्यकाल को पार करते हुए नया इतिहास रच दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का जन्म 1 फरवरी 1956 को पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से प्राप्त की और इसके बाद भारतीय सेना में करीब चार दशक तक सेवाएं दीं। उत्कृष्ट सैन्य योगदान के लिए उन्हें PVSM, UYSM, AVSM और VSM जैसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान भी प्रदान किए गए। वह 31 जनवरी 2016 को भारतीय सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

अपने सैन्य करियर के दौरान गुरमीत सिंह ने चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा वार्ताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रशासनिक और सामाजिक पहलों में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गुरमीत सिंह की इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह रिकॉर्ड उत्तराखंड के संवैधानिक इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img