03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार बाजार में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मीट व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी है और पिछले करीब दो वर्षों से जाखणीधार बाजार में मीट की दुकान संचालित कर रहा था। आरोप है कि शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया। काफी समय तक लड़की के बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ और वे दुकान की ओर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी ने दुकान का दरवाजा खोल दिया और नाबालिग को बाहर भेज दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बाजार में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पीड़िता से पूछताछ और उसकी मां की तहरीर मिलने के बाद एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img