03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर ग्राम भेवना के पास पर्यटकों से भरी एक कार लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, पांच युवक कार से चकराता के प्रसिद्ध मोइला टॉप की ओर घूमने जा रहे थे। ग्राम भेवना के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व आपातकालीन सेवाओं को सूचना देने के साथ प्रारंभिक राहत कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पहले साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी ऋषभ और शैंकी की मौत हो गई। वहीं, बिजनौर जिले के शिवाला कला निवासी विशु, नूरपुर निवासी भुवन और किरतपुर निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img