03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामगोपाल यादव की राम मंदिर पर की गई टिप्पणी से गरमाई UP की सियासत, CM योगी ने की तीखी आलोचना

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) नेता राम गोपाल यादव के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर किए गए टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। सपा नेता के इस तरह की टिप्पणी की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी आलोचना की है।

सपा नेता से यह पूछे जाने कि विपक्षी नेता अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं गए। यादव ने कहा था कि रोज राम का दर्शन करते हैं। अयोध्या मंदिर जाने के बारे में एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ‘वह मंदिर बेकार का है’।

रामगोपाल ने कहा कि क्या मंदिर ऐसे ही बनाए जाते हैं? पुराने मंदिरों को देखें… वे दक्षिण से उत्तर की ओर इस तरह नहीं बनाए जाते हैं। वहीं मंदिर का नक्शा उचित नहीं है और ना ही ‘वास्तु’ के अनुरूप है।

सपा ने नेता के मंदिर को लेकर की गई इस तरह की टिप्पणी पर सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि यादव का बयान सपा, कांग्रेस और उनके इंडिया ब्लॉक सहयोगियों की वास्तविकता को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सपा नेता के बयान पर यूपी सीएम ने खूब लताड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार में निकलने से पहले अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान यूपी सीएम ने कांग्रेस, सपा, राजद समेत इंडी गठबंधन के तमाम दलों पर निशाना साधा। सपा नेता रामगोपाल यादव और राजद प्रमुख लालू यादव के बयानों पर भी उन्होंने खूब लताड़ा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस का चरित्र हिंदू और राम विरोधी है। ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखि तिन तैसी’ …

उन्होंने कहा, ये लोग वोट बैंक के लिए न केवल भारत की आस्था के साथ खेल रहे हैं, बल्कि भगवान श्री राम की दिव्य सत्ता को भी चुनौती दे रहे हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि जिसने भी दिव्य सत्ता को चुनौती दी है, उसे दुर्भाग्य का सामना करना पड़ा है।

सीएम ने कहा कि राम गोपाल यादव का बयान लाखों राम भक्तों की सनातन आस्था का अपमान है। जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित कर दिया है, उनकी आस्था पर हमला किया जा रहा है। भारतीय समाज इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकता है। बयान के पीछे मंशा लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वोट बैंक बचाए रखने की कोशिश की जा रही है। ऐसे बयानों से उनकी हकीकत साफ झलकती है।

श्रीराम के आदर्शों के विपरीत आचरण करते रहे हैं इंडी गठबंधन के लोग

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, डीएमके, राजद, नेशनल कॉफ्रेंस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। यह लोग हमेशा से अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं। इनकी भावनाएं हिंदुओं और भारत की आस्था के विरोध में रहती हैं। इनका चरित्र तुष्टिकरण की नीति को पोषित करने वाला है। यह आतंकवाद समर्थक और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों के विपरीत आचरण करते रहे हैं। ऐसे लोगों से इससे अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती है, लेकिन यह लोग जान लें कि ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने का मतलब- विनाश काले, विपरीत बुद्धि।

रामगोपाल यादव का बयान कोटि-कोटि रामभक्तों का अपमान

सीएम योगी ने कहा कि रामगोपाल यादव का बयान सपा व कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन की वास्तविकता को प्रदर्शित करता है। यह लोग वोट बैंक के लिए न केवल भारत की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि प्रभु श्रीराम की ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इतिहास गवाह है कि जिसने भी ईश्वरीय सत्ता को चुनौती दी है, उसकी दुर्गति हुई है।

रामगोपाल यादव का बयान सनातन आस्था के साथ खिलवाड़, कोटि-कोटि रामभक्तों का अपमान है। जिन लोगों ने पूरा जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित किया है, उनकी आस्था पर कुठाराघात है। भारतीय समाज इसे कतई स्वीकार नहीं कर सकता। इनका बयान चिढ़ाने वाला है। तुष्टिकरण की नीति पर चलकर वोट बैंक को बचाए रखने की कवायद की जा रही है। ऐसे बयानों से इनकी वास्तविकता साफ झलक रही है।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img