03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

Spread the love

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी नवीन के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार जांच के बाद पुलिस को दो संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

गांव के परिचित ही निकले चोरी के आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के गांव के ही रहने वाले और उसके परिचित थे। दोनों का पहले भी नवीन के घर आना-जाना था। इसी दौरान उन्हें घर में नकदी और सोने-चांदी के आभूषण रखे होने की जानकारी हो गई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इसी जानकारी के आधार पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। वारदात के बाद नकदी खर्च कर दी गई, जबकि चोरी किए गए जेवरात को बेचकर रकम आपस में बांटने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, अधिकांश चोरी का माल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय आशीष सैनी उर्फ गादड़ पुत्र सुखबीर सैनी निवासी लक्सर और 24 वर्षीय ललित कुमार उर्फ पाशा पुत्र मुनेश निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चोरी की घटना में करीब 25 लाख रुपये का माल गया था। पुलिस ने इसमें से अधिकांश सामान बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बरामद आभूषणों की मौके पर पहचान भी की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपियों के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img