03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला फेस-1 इलाके में बुधवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक से गैस सिलेंडर नीचे उतारे जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

धमाके से आसपास की इमारतों के शीशे टूटे

फायर ऑफिसर मनीष शेरावत के मुताबिक शुरुआती जानकारी में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी साउद के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे कुछ लोग पास में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी नजदीक खड़े एक ट्रक से सिलेंडर उतारे जा रहे थे और अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि करीब 100 मीटर के दायरे में स्थित कई कंपनियों की इमारतों के कांच टूट गए।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी खुर्शीद आलम ने बताया कि धमाके के बाद कुछ समय तक लोग सहम गए। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला। उनके मुताबिक, हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस और दमकल विभाग ने शुरू की जांच

घटना के बाद ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन की टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस वाहन और गोदाम से सिलेंडर उतारे जा रहे थे, वहां सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों के बयान, घटनास्थल की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Haldwani में आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img