03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चचेरी बहन के साथ स्कूटर से घर लौट रहे एक निजी बैंककर्मी पर बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई। घायल सत्यम को उपचार के लिए श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

बड़ोवाला में स्कूटर के सामने रोकी बाइक

घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। डीएसपी चौक निवासी सत्यम पटेलनगर स्थित उज्जीवन बैंक में कार्यरत हैं। मंगलवार रात वह अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ोवाला के पास अचानक एक बाइक उनके स्कूटर के सामने आकर रुक गई।

सत्यम ने स्कूटर रोक दिया। इसी बीच बाइक सवार युवकों में से एक ने फायरिंग कर दी। गोली सत्यम के पेट को छूते हुए निकल गई। अचानक गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की।

सीओ सदर अंकित कंडारी के मुताबिक, घटना को लेकर सत्यम की चचेरी बहन से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल उसने किसी विवाद की जानकारी नहीं दी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

17 दिन में फायरिंग की दूसरी घटना

पटेलनगर क्षेत्र में पिछले 17 दिनों के भीतर गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 20 अगस्त को भी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इस दौरान शिमला बाईपास तिराहे पर एक युवक को गोली लग गई थी।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। अब ताजा घटना के बाद पटेलनगर क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hot this week

Haldwani में आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img