03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रोडवेज बस पर अज्ञात हमलावरों ने किया पथराव, घटना में बस का अगला शीशा टूट गया

Spread the love

एफएनएन, जींद : जींद-चंडीगढ़ रूट पर मंगलवार रात रोडवेज बस पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बस का अगला शीशा टूट गया, लेकिन चालक की त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत ये रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

रोडवेज प्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि घटना की शुरुआत बस स्टैंड पर हुई थी। टिकट काउंटर पर एक बुजुर्ग यात्री को लेकर कुछ युवकों का रोडवेज कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद के बाद, जब बस स्टैंड से निकलकर नेशनल हाइवे पर पहुंची, तभी एक टियोटा गाड़ी में सवार हमलावरों ने बस के सामने गाड़ी अड़ा दी और पथराव शुरू कर दिया।

वीडियो फुटेज की जा रही आरोपियों की पहचान- रोडवेज प्रबंधक

प्रबंधक ने बताया बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हमले के दौरान यात्रियों ने पथराव करने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जो पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है। चालक ने तुरंत बस को सिविल लाइन थाना ले जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। राहुल जैन ने कहा कि चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img