03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kedarnath पैदल मार्ग पर हादसा : चीरबासा में पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पैदल मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

शाम करीब 4:39 बजे मिली लैंडस्लाइड की सूचना

पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग प्रभावित हुआ और यात्रियों की आवाजाही में परेशानी आई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग के एक हिस्से में आवाजाही बाधित हो गई थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू टीमों ने अभियान चलाया।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू टीमों की निगरानी लगातार जारी है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर टीमें अलर्ट

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ चलाया जा रहा है। टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी है।

लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रही हैं।

Hot this week

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img