03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रोहतास में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एनएच-टूसी पर रविवार देर शाम एक भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में गम का माहौल व्याप्त है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि रोहतास थानाक्षेत्र के समहुता गाँव के पास दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के बाबूगंज के रहने वाले रजनीश कुमार, पंकज कहार तथा लखन चौधरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान छोटेलाल एवं बिट्टू कुमार के रूप में हुई। मृतक तीनों मित्र थे तथा आए दिन एक ही बाइक पर सवार होकर घूमते रहते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन लोग सीधी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान बगल से दूसरी बाइक आ गई जिससे दोनों बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी और एक की अस्पताल ले जाने के क्रम में। वहीं  घायल युवकों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है ।घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर डेड बॉडी का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है।

Also read- दिल्‍ली-मेरठ मार्ग पर एक सड़क हादसे में मजदूर समेत 2 लोगों की मौत

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img