03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रेत से भरी 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रेत माफिया पुलिस थाने से ही उठा ले गए, पुलिस तमाशा बनकर देखती रही

Spread the love

एफएनएन, छतरपुर : छतरपुर जिले में भी रेत माफिया के सामने पुलिस व प्रशासन ने हथियार डाल दिए हैं. एसडीएम द्वारा जब्त की गई रेत से भरी 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रेत माफिया पुलिस थाने से ही उठा ले गए. रेत माफिया की इस करतूत को पुलिस तमाशा बनकर देखती रही. जब मामला गर्माया और कांग्रेस ने सवाल उठाए तो कलेक्टर ने एसडीएम को नोटिस जारी किया. नोटिस में पूछा “जब्त ट्रैक्टर थाने से रेत माफिया कैसे ले गए.”

जब्ती के कुछ देर बाद ही छुड़ा ले गए ट्रैक्टर

छतरपुर जिले में प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. मामले के अनुसार छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड फोरलेन के पास अवैध रेत परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर पकड़े. उन्होंने इन्हें सिविल लाइन थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में रखवा दिया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही देर बाद रेत माफिया थाने में जब्त ट्रैक्टरों को गुंडई दिखकर ले गए. पुलिस तमाशा देखती रही.

रेत माफिया की गुंडई का वीडियो वायरल

कलेक्टर ने एसडीएम को थमाया नोटिस

वहीं, कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने SDM को नोटिस थमा कर सवाल जवाब किया. मामले की पूरी जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई. एसडीएम से नोटिस में सवाल किया गया “तीनो ट्रैक्टर किसके कहने पर और क्यों छोड़े गए. जब्त ट्रैक्टर माफिया थाने से कैसे उठा ले गए.” इसके बाद खनिज विभाग भी हरकत मे आया. खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते 2 डंपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया.

पहले भी गुंडई दिखा चुके हैं रेत माफिया

इस मामले में छतरपुर SDM अखिल राठौरका कहना है “तीन ट्रैक्टर को थाने में रखवाया गया था. खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” छतरपुर में रेत माफिया की गुंडई का यह कोई पहला मामला नही है. इससे पहले भी सटई रोड पर पकड़े ट्रैक्टर को खनिज अधिकारी से खनन माफिया छुड़ाकर भाग गए थे. इसकी सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img