03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी के लिए तैयार नहीं थे प्रेमी युगल के परिवार वाले, चुन लिया मौत का बंधन

Spread the love

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : प्रेमी युगल ने घर से भागकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। वह दोनों शादी करना चाहते थे। लड़का कश्यप जाति से तो लड़की अनुसूचित वर्ग से थी। दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत नहीं थे।हालांकि युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर भौराकलां थाने में दे दी थी। इससे पहले पुलिस दोनों को पकड़ पाती, उनके जहर खाने की सूचना मिल गई।

सीओ फुगाना रवि शंकर ने बताया, भौराकलां थाने के कस्बा सिसौली निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री निशा और भौराखुर्द निवासी निवासी विपिन कश्यप का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन को राजी नहीं थे।

  • गांव से निकलकर एक साथ पिया जहरीला पदार्थ

मंगलवार सुबह दोनों अपने-अपने गांव से भाग कर फुगाना थानाक्षेत्र के करौदा महाजन गांव पहुंचे। निशा के घर से जाने की जानकारी मिलते ही पिता प्रमोद ने भौराकलां थाने में विपिन के खिलाफ तहरीर दे दी। उसमें बताया कि विपिन ने निशा को फोन करके बुलाया था। दोपहर को दोनों ने कसौदा महाजन गांव के पास एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया।

तब विपिन ने मां को फोन पर बताया कि निशा और उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। विपिन के स्वजन ने तुरंत यूपी-112 पर काल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अचेत अवस्था में शामली में कैराना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही निशा और विपिन के स्वजन शामली पहुंच गए।

बेटी के जाने की तहरीर

सीओ फुगाना ने बताया, निशा के घर से भागने के तुरंत बाद पिता ने विपिन के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर भौराकलां थाने में दे दी थी, लेकिन पुलिस के तलाश करने से पहले दोनों ने जहर खा लिया था।

सीओ ने बताया, दोनों का पोस्टमार्टम शामली जिले में कराया जा रहा है। अगर निशा के पिता कार्रवाई के लिए तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भौराकलां थाना प्रभारी दिनेश चिकारा ने बताया, दोनों ने कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि होगी। उधर, दोनों की मौत के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img