03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त मिला तारा एयर का विमान, चार भारतीयों सहित कुल 22 लोग थे सवार, 14 के शव बरामद

काठमांडू : नेपाल के तार एयर का 9 NEAT विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार भारतीय सहित 22 लोग सवार थे। विमान सुबह लापता होने के कुछ घंटे बाद ही मस्टैंग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सोमवार को नेपाली सेना ने दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पहुंचकर 14 लोगों के शवों को बरामद किया। शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने  संदेह व्यक्त किया है कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है।

  • शवों की नहीं हो रही पहचान

पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। नेपाली सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, 15 जवानों की एक टीम को शवों को निकालने के लिए दुर्घटनास्थल के पास उतारा गया है।

  • सोमवार सुबह फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान

नेपाली सेना के मुताबिक, तारा एयर के विमान की तलाश के लिए सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मस्टैंग जिले में बर्फबारी के बाद तलाशी अभियान को रोक दिया गया।

  • चार भारतीय भी थे विमान में सवार

स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 19 सीटर के इस विमान में 4 भारतीय, 3 विदेशी और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को दूर से धुआं उठते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद विमान का पता चल सका।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img