03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत

Spread the love

एफएनएन, टिहरी : नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वहीं एक पुरुष घायल है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। जहां स्विफ्ट कार सड़के से नीचे पलट गई।

  • कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई

कार में भूपेंद्र सिंह उनकी पत्‍नी और उनका बेटा सवार थे। चमोली से सुबह चार बजे चलकर वह देहरादून जा रहे थे। इस दौरान देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हुए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

भूपेंद्र सिंह नौटी गांव के रहने वाले हैं। उनका देहरादून में मकान बना था और यह सभी लोग मकान के गृह प्रवेश में जा रहे थे। हादसे का कारण संभवतः नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

कार सवार लोगों के नाम:

  • नीतू देवी पत्नी भूपेंदर सिंह, उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली।(मृतक)
  • भूपेंदर सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त।(घायल)
  • आयुष पुत्र भूपेंद्र सिंह, उम्र 17 वर्ष, निवासी उपरोक्त। (सामान्य)

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img