03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को उत्तराखंड से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने डॉ.कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की घोषणा की है। डॉ. कल्पना ने प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और पूर्व विधायक गहतोड़ी समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा है। रुड़की निवासी डॉ.कल्पना सैनी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं।

प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाने के लिए कई लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए थे। जिसमें पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी आदि के नाम शामिल थे। पार्टी हाईकमान ने इनमें से डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। वो 31 मई को अपना नामांकन करेंगी। बता दें कि डॉ.कल्पना सैनी के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। पिता पूर्व विधायक स्व.पृथ्वी सिंह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रहे हैं।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले- पार्टी हाईकमान ने लिया निर्णय
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए पैनल में प्रत्याशियों के नाम पर गहन चर्चा करने के बाद पार्टी हाईकमान ने डॉ. कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वे पार्टी की सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। 31 मई को प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र भरा जाएगा।
  • उत्तराखंड बनने के बाद दूसरी महिला पहुंचेगी राज्यसभा
उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। प्रदेश की सियासत में महिलाओं के नजरिये से रविवार को दूसरा अध्याय जुड़ गया, जब भाजपा ने रुड़की निवासी डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। राज्य गठन के बाद महिलाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस ने शुरुआत की थी।

कांग्रेस ने देहरादून की पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल शर्मा को 26 नवंबर 2014 को राज्यसभा सांसद चुना गया था। हालांकि दुर्भाग्य से वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं, 18 फरवरी 2015 को उनका निधन हो गया। इसके बाद उपचुनाव हुए, जिसमें राजबब्बर राज्यसभा सांसद चुने गए थे। हालांकि राज्य गठन से पहले भाजपा एक महिला को राज्यसभा भेज चुकी है जो कि राज्य बनने के बाद भी बनी रहीं। तीन अप्रैल 2000 को सुषमा स्वराज राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं, जो कि राज्य गठन के बाद भी दो अप्रैल 2006 तक राज्यसभा की सांसद रहीं। ऐसे में राज्य गठन के बाद उत्तराखंड से राज्यसभा जाने वालीं डॉ.कल्पना दूसरी महिला बन जाएंगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img