03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कंगना की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज होगी एफआईआर

एफएनएन, नई दिल्ली : अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक में तुमकुर के एक कोर्ट ने शुक्रवार को उनके खिलाफ क्यथसांद्रा पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश द‍िए हैं। कंगना रनौत पर कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का अपमान करने का आरोप है। रमेश नाइल एल नाम के शख्‍स ने कंगना रनौत के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर संज्ञान लेकर कोर्ट ने निर्देश दिया है। बता दें कि कंगना रनौत ने कृषि बिल के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था- प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है, मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं, CAA से एक भी इंसान की सिटिजेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दीं।’ रमेश नाइल एल ने अपनी शिकायत में कंगना रनौत के एक ट्वीट का जिक्र किया है और उस ट्वीट में किसानों के अपमान का आरोप लगाया है। कहा गया है कि कंगना रनौत दंगा कराने और युवाओं के मन में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए भड़काऊ ट्वीट कर रही हैं। कहा गया है कि उनके ऐसे ट्वीट से समाज के अलग अलग समूहों में टकराव हो सकता है। शिकायतकर्ता ने कंगना रनौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 504, 108 के तहत अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img