03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में सक्रिय है आईपीएल सट्टेबाजों का बड़ा और अभेद्य रैकेट!

सट्टेबाजी में फंसकर 18 लाख गंवाने के बाद सुसाइड की कोशिश कर चुके युवक की तहरीर पर 10 बड़े सटोरियों पर एफआईआर, सबकी धरपकड़ में जुटी पुलिस

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़ा रैकेट सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। आईपीएल क्रिकेट के सट्टे में फंसकर 20 लाख रुपये गंवाने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या की कोशिश कर चुके सुभाषनगर थाना क्षेत्र के युवक ने अब शहर में सट्टा गैंग चलाने वाले 10 सटोरियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में एफआईआर लिखाई है।

पीड़ित अंकित शर्मा

ज्ञात रहे कि सुभाष नगर कोतवाली के सुदामा नगरी निवासी अंकित शर्मा को आईपीएल क्रिकेट के सट्टे के गेम में फंसकर मां और पत्नी के 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात तक बेचने पड़े थे और कर्ज के जाल में बुरी तरह फंस चुके अंकित को मजबूर होकर बीते बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर जहर देने की कोशिश भी करनी पड़ी थी। मां के नाम वाली सुसाइड नोट की पर्ची में उसने सटोरियों से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश करने की बात लिखी थी।

अंकित ने गहने बेचकर दिए थे 20 लाख रुपये

अंकित ने पत्नी और मां के जेवर बेचकर आरोपितों को 20 लाख रुपये दे दिए। मगर तीन-चार महीनों बाद आरोपितों ने रुपये देना बंद कर दिया। कई बार मांगे तो धमकी देने लगे। अंकित का आरोप है कि आरोपितों ने कई बार उनकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह बच निकलते। एक दिन आरोपितों ने तमंचा तानकर भी धमकी दी। कहा कि अगर वह नहीं माना तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके कुछ दिनों बाद सटोरियों के दो आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। इसके बाद उन्होंने सभी आईडी बंद कर दी। अंकित को बुलाकर उसकी आईडी भी डिलीट करवा दी।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल काॆलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के प्रयासों से बमु्श्किल उसकी जान बच पाई थी। अब अंकित ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे से जुड़े शहर के 10 बड़े सटोरियों किला निवासी सर्जन कपूर उर्फ शांति भाई, फरीदपुर के संदीप गुप्ता और ओमेंद्र, बानखाना निवासी मोहसिन, गौरव सूद, सौरभ गुप्ता और चार अज्ञात  समेत 10 लोगों के विरुद्ध प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी लिखाई है। अंकित का आरोप है कि सटोरियों ने शहर में बहुत बड़ा और लगभग अभेद्य नेटवर्क बना रखा है। ये लोग सट्टा कराने का अधिकारपत्र (आईडी) बांटने के एवज में 20 से 50 लाख रुपये तक वसूलते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

एप के जरिए सट्टेबाजी के जाल में फांसते हैं सटोरिये

आरोप है कि आरोपितों ने धोखाधड़ी और फर्जी कागजात से एक एप भी बनवा लिया है। इसके जरिए ये सब लोगों को अमेरिकन लीग, महाराजा लीग जैसे सट्टे और जुए के गेम खिलाकर उनसे लाखों रुपये हड़प लेते हैं। आरोप है कि आरोपित एक-एक आईडी बांटने के बदले 20 से 50 लाख रुपये तक लेते हैं। अंकित से भी एक आइडी के बदले 20 लाख रुपये ले लिए थे। झांसा दिया कि हर माह 50 हजार रुपये वापस करेंगे।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img