03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की आत्महत्या करने के बाद वह पहचान छुपाने को सिर मुड़वाकर मुंबई में रह रहा था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बंगाली कॉलोनी, किच्छा के रहने वाले मनोज शर्मा ने 27 जुलाई को एक मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसने रितेश साहनी नाम के व्यक्ति को नामजद करते हुए अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। रितेश एफआईआर के बाद से ही फरार चल रहा था। एसओजी ने उसकी लोकेशन ट्रेस की तो मुंबई में आई। पुलिस मुंबई पहुंची तो रितेश वहा से फरार हो चुका था। अब उसकी लोकेशन गुजरात आ रही थी। पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से रितेश साहनी पुत्र पंच देव साहनी जिला बलिया उत्तर प्रदेश को ग्राम चनौद वापी थाना डुगरी, जिला वलसाड से गिरफ्तार कर लिया।

रितेश ने बताया कि अंजली शर्मा उर्फ मुन्नी शर्मा उसके गांव के पास सिमरी की रहने वाली थी। अंजली शर्मा से 1 साल पहले उसकी फेसबुक से दोस्ती हुई। एक साल से वह दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे। वह जानता था कि अंजलि शादीशुदा है। जब उसका पति बाहर जाता था तो वह उसके घर पर बंगाली कॉलोनी आ जाता था। 15 जुलाई को अंजलि अपने घर से दिल्ली आई और दोनों नोएडा के होटल में रूके। अगले दिन अंजलि से उसका मनमुटाव हो गया। रितेश ने बताया कि उसने अंजलि को साथ रखने से मना कर दिया तो अंजली अपने घर वापस किच्छा आ गई। 25 जुलाई को उसने आत्महत्या कर ली।

इसकी जानकारी जब रितेश को हुई तो वह डर के चलते मुंबई भाग आया और 10 15 दिन मुंबई में रहने के बाद गुजरात में ग्राम चनोद वापी थाना डूंगरी, जिला वलसाड आ गया। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए बाल मुंडवा लिए। अभियुक्त रितेश को गुजरात में पेश किया गया और वहां से 28 सितंबर को उसका ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त को पेश किया जा रहा है। उसको गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल चौकी प्रभारी दरऊ उप निरीक्षक बसंत प्रसाद, कांस्टेबल उमेश सिंह और एसओजी टीम के उप निरीक्षक विकास चौधरी व कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह को ₹5000 का नगद इनाम एसएसपी ने देने की घोषणा की है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img