03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार से सात दिन में 15391 कांवड़िएं बॉर्डर से भेजे वापस, 54 पर मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद बॉर्डर पर सख्ती जारी है। पिछले सात दिनों में सख्ती के चलते 15391 कांवड़ियों को पुलिस ने बॉर्डर से लौटाया है। वहीं अब तक 29 एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज कर 52 लोगों को आरोपी बनाया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को धर्मनगरी में आने से रोकने के लिए जिले में छह थाना क्षेत्रों के बॉर्डर वाले 10 स्थानों पर चेकिंग हो रही है। 24 जुलाई की मध्य रात्रि से जिले के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। 25 जुलाई से एक अगस्त तक पुलिस ने इन बॉर्डरों से 15391 कांवडियों को वापस भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस के मुुताबिक श्यामपुर के चिडियापुर बॉर्डर से एक अगस्त की रात तक 581 कांवड़ियों के साथ ही 130 वाहनों को वापस भेजा गया। मंगलौर के नारसन बॉर्डर से 11139 कांवड़ियों व 1901 वाहनों को लौटाया गया है। भगवानपुर के मंडावर बॉर्डर से 1398 कांवड़ियों 298 वाहनों को वापस किया। जबकि काली नदी बॉर्डर से 1436 कांवडियों व 141 वाहनों को लौटाया गया है। खानपुर के पुरकाजी से 216 कांवड़ियों व 54 वाहनों को बालावाली से 32 कांवड़ियों चार वाहनों और दल्लावाला से 50 कांवड़ियों व 11 वाहनों को लौटाया गया है। झबरेड़ा के गोकुलपुर बॉर्डर से 100 कांविड़यों को व बीरपुर से 34 कांवड़ियों और दो वाहनों को वापस भेजा।

 

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img