03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इसकी चपेट में आने से नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक पहाड़ी से गिरा मलबा

जानकारी के अनुसार, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। मजदूर अपने काम में जुटे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा नीचे आ गिरा। मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया।

मृतकों के परिजनों ने किया हंगामा

हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। घटना के बाद निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ठेकेदार हिरासत में, सुरक्षा इंतजामों की जांच

नैनीताल के एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img