03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

असामाजिक तत्वों ने प्राचीन देवी मंदिर में की तोड़फोड़-आगजनी, पौड़ी डीएम ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: पौड़ी जिले के प्रसिद्ध उल्खागड़ी धर्म स्थल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को खंडित कर दिया. धर्म स्थल के सामान को भी जलाकर खाक कर दिया गया. अब मामला डीएम पौड़ी के संज्ञान में आने के बाद क्षेत्र की एसडीएम और पटवारी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है. इस कृत्य को करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी डीएम पौड़ी ने दिए हैं. वहीं राजस्व विभाग की टीम अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

पौड़ी में धर्म स्थल में तोड़फोड़

 दरअसल उल्खागड़ी धर्म स्थल घने जंगल के बीच सड़क मार्ग से हटकर 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पैदल ही पहुंचा जाता है. धर्म स्थल घने जंगल में स्थित होने के कारण इन दिनों गिने चुने श्रद्धालु ही वहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इसी का फायदा उठाकर किसी असामाजिक तत्व ने धर्म स्थल की मूर्ति को वहां खंडित कर दिया. धर्म स्थल के अधिकतर सामान को भी जलाकर खाक कर डाला. अब पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
डीएम ने दिए जांच के आदेश

पौड़ी जिले के डीएम आशीष चौहान का कहना है कि इस मामले को तुरंत सज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है. तुरंत इस तरह के कृत्य करने वाले व्यक्ति के ऊपर एफआईआर करने के आदेश दिए गए हैं. पुलिस को भी मामले में इन्वॉल्व किया जाएगा. ये मामला जिस भी क्षेत्र का होगा, सख्त से सख्त कार्रवाई सम्बधित के खिलाफ की जाएगी. किसी को भी जिले की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- गाली देने से रोका तो दबंगों ने कर दी पिटाई, बीच बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा, एसपी सिटी ने लगाई गुहार

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img