03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटालाः काशीपुर के युवक पर एफआईआर

Spread the love
  • जांच एजेंसी एसआईटी ने हरियाणा के एक कालेज, समाज कल्याण विभाग के अफसरों को भी बनाया आरोपी

एफएनएन, काशीपुर। छात्रवृत्ति घोटाले में हरियाणा के कॉलेज व काशीपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआईटी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में हरियाणा के एक कॉलेज, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा काशीपुर निवासी युवक को आरोपी बनाया गया है।
एसआईटी निरीक्षक जीबी जोशी ने दी तहरीर में कहा कि हरियाणा के शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, देवास महेंद्रगढ़ में अध्यनरत समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति पाए छात्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान सामने आया कि कॉलेज के छात्रों को सिंडीकेट बैंक काशीपुर मे खोले गए खातों के माध्यम से छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है।

यह भी साफ हुआ कि काशीपुर के आवास विकास निवासी नवीन कुमार पुत्र धर्मवीर अरोरा के माध्यम से फर्जी दस्तावेज लगाकर खाते खोले गए और खातों के एटीएम कार्ड भी नवीन कुमार ने लिए। नवीन ने ही बिचौलियों के माध्यम से छात्रों का बीएड में फर्जी प्रवेश कराया तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर छात्रवृत्ति की 16.09 लाख रुपए की रकम हड़प ली।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, कॉलेज के प्रबंधक और संचालक तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई सतीश चंद कापड़ी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img