03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एसपी साहब ने कहा था न गोली मरवा देंगे, घायल व्यापारी ने दम तोड़ा, वायरल वीडियो चर्चा में

Spread the love

एफएनएन, महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जिस व्यापारी ने अपना वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि ज़िले के एसपी मणिलाल पाटीदार उसकी हत्या करवाना चाहते हैं, आज उस व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी का वीडियो वायरल करने के दो दिन बाद उसे गोली मार दी गई थी. गोली उनकी गर्दन में लगी और उन्हें इलाज के लिए कानपुर में भर्ती किया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई। इस मामले में पहले एसपी को ससपेंड किया गया था और फिर उन पर व्यापारी की हत्या की साज़िश और हत्या की कोशिश करने का मुकदमा कायम हुआ था। महोबा के व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी का क्रशर है और वह माइनिंग के किये विस्फोटक सप्लाई करने का काम करते थे।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस घटना को लेकर राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

5 तारीख को इद्रकांत त्रिपाठी एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि वह एसपी मणिलाल पाटीदार के दबाव में उन्हें 6 लाख रुपये महीना घूस देते हैं. लेकिन धंधा मंदा हो जाने की वजह से जब उन्होंने आगे से घूस देने में मजबूरी ज़ाहिर की तो एसपी ने उनसे कहा कि “अगर पैसा नहीं दोगे तो तुम्हें गोली मरवा देंगे, हमारे पास इतनी बड़ी फ़ोर्स है कि कोई तुम्हें कहीं भी गोली मार देगा.” इन्द्रकांत ने वीडियो में कहा था कि “अगर मेरी हत्या होती है तो उसके लिए एसपी मणिलाल पाटीदार ज़िम्मेदार होंगे.”


वीडियो वायरल करने के दो दिन बाद 8 तारीख को इन्द्रकांत को महोबा में गोली मार दी गई। हालात गंभीर होने की वजह से उन्हें कानपुर में भर्ती कराया गया था। इन्द्रकांत को गोली मार जाने के बाद 9 तारीख़ को सरकार ने एसपी मणिलाल पाटीदार को ससपेंड कर दिया था। शनिवार को एसपी के खिलाफ व्यापारी की हत्या की कोशिश करने और हत्या की साज़िश की एफ़आईआर भी दर्ज हो गई थी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img