03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Puri Rath Yatra में भारी भीड़ के बीच भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर, जांच जारी

एफएनएन, पुरी : Puri Rath Yatra ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेहोश हुए दो लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम ने बेहोश हुए श्रद्धालुओं को तत्काल पुरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं दूसरी मौत की भी खबर सामने आई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बारिश और लाखों श्रद्धालुओं के बीच शुरू हुई रथयात्रा

इस बीच पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथयात्रा पारंपरिक ‘पाहंडी’ रस्म के साथ शुरू हुई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों को श्रीमंदिर से उनके भव्य रथों तक लाया गया। घंटियों, शंखनाद और ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से पूरा पुरी भक्तिमय माहौल में डूब गया। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान जगन्नाथ के रथ पर विराजमान होने के साथ ही धार्मिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img