03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्मृति ईरानी ने दी राहुल-प्रियंका को बहस करने की खुली चुनौती, कहा-तय कीजिए जगह और एंकर

Spread the love

एफएनएन, अमेठी : अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका को बहस करने की खुली चुनौती दी है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह मोदी से बहस कर सकते हैं लेकिन मोदी उनसे बहस नहीं करेंगे। अब इस पर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस खुद मुद्दों से भाग रही है।

सांसद स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बयान पर जवाब देते चुनौती दी और कहा कि मेरी आज इन सबको चुनौती है..आप अपना चैनल पिक करिए, एंकर चुनिए..मुद्दा चुनिए..स्थल चुनिए.. तारीख चुनिए..दोनों भाई बहन एक तरफ और भाजपा के एक प्रवक्ता एक तरफ़..दूध का दूध, पानी का पानी वहीं हो जाएगा किसमें कितना दम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद मुद्दों से भाग रही है। अगर मुद्दों पर बात करने का दम है तो फिर कहती हूं चैनल बताएं, रिपोर्टर बताएं..स्थल बताएं..तारीख बताएं.. मुद्दा बताएं. हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी जी हैं, वही काफी हैं। दोनों भाई-बहन एक तरफ और त्रिवेदी जी एक तरफ, सब पता चल जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राहुल ने कहा था कि मोदी बहस नहीं करेंगे
राहुल गांधी शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में थे। संविधान रक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में राहुल से सवाल पूछा गया कि क्या वह खुले मंच पर मोदी से बहस कर सकते हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह पीएम से बहस कर सकते हैं लेकिन वह पीएम को जानते हैं। पीएम उनके साथ बहस नहीं करेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के साथ बहस करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी तैयार हैं।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img