03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात जवान संदीप गौड़ की मौत हो गई। वह कुरूड़ गांव के रहने वाले थे।

हादसे के बाद जब संदीप देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए। हालांकि अंधेरा, बारिश और खराब मौसम के चलते रात में दुर्घटनाग्रस्त कार का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह सड़क के नीचे कार की नंबर प्लेट दिखाई देने के बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।

देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संदीप गौड़ बुधवार देर रात करीब दो बजे लुंतरा गांव की ओर से कार से अपने घर कुरूड़ लौट रहे थे। चंचोली गधेरे के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। लेकिन रात के अंधेरे और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू टीम को दुर्घटना का पता नहीं चल सका।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू

गुरुवार सुबह सड़क के नीचे कार की नंबर प्लेट दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने खाई में खोजबीन की। कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर जवान के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर रात का अंधेरा, बारिश और सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

जवान की मौत से परिवार में मचा कोहराम

संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। वर्ष 2024 में उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

जवान की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, संदीप की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img