03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand कांग्रेस में जल्द होगा जिम्मेदारियों का बंटवारा, चुनावी तैयारी को लेकर दिल्ली में मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई टीम में जल्द ही पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इसी सिलसिले में नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सैलजा की मौजूदगी में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई।

बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

नई कार्यकारिणी में बड़े स्तर पर नियुक्तियां

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा सात अगस्त को की गई थी। गणेश गोदियाल के नेतृत्व वाली इस कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। अब इन पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप अलग-अलग संगठनात्मक और चुनावी जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी है।

चुनावी मैदान के लिए जिम्मेदारियां होंगी तय

कांग्रेस नेतृत्व का फोकस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने पर है। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों को किन क्षेत्रों और कार्यों की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बनी रणनीति

दिल्ली में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, चुनावी तैयारियों और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर विचार किया गया।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img