03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

देखिए कहां धरे गए उत्तराखंड के ठग, एटीएम बदल कर करते थे ठगी, पांच ठग पुलिस हिरासत में

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पुलिस ने 5 ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें एटीएम कार्ड बदलकर उनके क्लोन बनाकर पैसे निकालने में महारत हासिल है। पुलिस हिरासत में आए 5 लोगों में 3 उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के हैं, जबकि दो यूपी से हैं

फएनएन, लखीमपुर खीरी : सदर कोतवाली की क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को शहर के दीनदयाल तिराहे गोला रोड से गिरफ्तार किया है। एसपी खीरी विजय ढुल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये शातिर ठग एटीएम में पैसे निकालने आये बुजुर्ग और कम पढ़े लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ये गिरोह एटीएम के आस पास मौजूद रहता था। जो कि बुजुर्ग या एटीएम कार्य प्रणाली से अनजान लोगों को मदद के बहाने उनका एटीएम बदल देते थे। शातिर ठगों के पास से सदर कोतवाली की क्राइम ब्रांच की टीम ने 128 एटीएम कार्ड, 90 हज़ार 260 रुपये, 2 क्लोनर स्केनर मशीन, 1 स्विफ्ट डिज़ायर कार, 7 अधार कार्ड और 5 फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें संदीप निवासी पुष्पांजलि विहार जनपद सहारनपुर, शिवम सिंह निवासी लाहककलां जनपद बिजनौर, के अलावा उत्तराखंड राज्य के नीटू, शिवा और पिन्टू अम्बुबाला हरिद्वार निवासी हैं। शातिर ठगों को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच की टीम में सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव, हेड कांस्टेब हेमंत सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, कॉन्स्टेबल मनीष यादव, सत्येंद्र कुमार, विकास कुमार, मांगेराम शामिल रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img