03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे राहुल, ममता और केजरीवाल, आजमगढ़ में होगी इंडी गठबंधन की रैली

Spread the love

एफएनएन, आजमगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता जल्द ही पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे।

छठे चरण में आजमगढ़ समेत पूर्वांचल की पांच लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होने हैं। ऐसे में आजमगढ़ में इंडी गठबंधन की पहली बड़ी रैली कराने की तैयारी है। सपा नेताओं ने गठबंधन के संयोजक को इस बाबत पत्र भी लिखा है। इस रैली के जरिये विपक्ष ने पूर्वांचल को साधने की व्यूहरचना तैयार की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि इंडी गठबंधन की रैली तय है मगर अभी तारीख तय नहीं है। वहीं, अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि 13 मई के बाद यह रैली मंदुरी एयरपोर्ट के आसपास आयोजित की जाएगी। आजमगढ़ के एक छोर वाराणसी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है जबकि दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरक्ष क्षेत्र है। इन दोनों क्षेत्रों के बीच में आजमगढ़ आता है। जो सपा का गढ़ है। इस गढ़ को जीतने के लिए सपा पूरा जोर लगाए हुए हैं।

लोकसभा उपचुनाव में मिली हार को फिर से जीत में बदलने के लिए सपा बेताब है। वहीं पूर्वांचल की अहमियत को सपा अच्छी तरह से समझती है। यहां की हर सीट को लेकर वह काफी गंभीर है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए ही इंडी गठबंधन तैयार किया गया है। इसमें हर प्रांत के नेता शामिल हैं।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img