03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Roorkee में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर, सगे भाई ने दो बहनों पर बरसाईं गोलियां ; जीजा गंभीर

एफएनएन, रुड़की : Roorkee उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से मंगलवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में उनका जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में परिवार के ही एक युवक विक्की का नाम सामने आया है, जो वारदात के बाद फरार बताया जा रहा है।

घटना रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर-आजाद नगर पनियाला रोड स्थित गली नंबर-5 की बताई जा रही है। मंगलवार 25 अगस्त की देर शाम इलाके में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सामने आया कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर फायरिंग कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले गणेशपुर निवासी अपनी बहन शकुंतला पर गोली चलाई। इसके बाद वह आजाद नगर पहुंचा, जहां उसने दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जीजा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की नाम के युवक ने अपनी दो सगी बहनों पर फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img