03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ठाकुरद्वारा में अवैध वसूली की मंशा से ही दबिश देने गए थे पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी समेत सात निलंबित

Spread the love

जांच में पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसएसपी मुरादाबाद का कड़ा एक्शन
उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर ही कर रहे थे मिट्टी खनन की ट्रैक्टर ट्राली का पीछा

एफएनएन ब्यूरो, मुरादाबाद-उप्र। ठाकुरद्वारा कोतवाली के तरफ दलपत गांव में अपनी ही ट्रैक्टर ट्रॉली तले दबकर युवक की मौत के बाद बवाल के मामले में प्रथम दृष्ट्या जांच में छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी मुनिराज जी ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी के स्तर से कराई गई जांच में तस्दीक हो गई कि इन सभी पुलिसकर्मियों ने अफसरों को बिना सूचना दिए ही अवैध खनन की सूचना पर तरफ दलपत गांव में दबिश दी थी। साफ हिदायत है कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिसकर्मी बिना अफसरों को सूचित किए दबिश नहीं देंगे।

जांच में छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली जबकि थाना प्रभारी की भी लापरवाही सामने आई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह, दरोगा आकाश परमार, ऋषभ शर्मा, हेड कांस्टेबल नरेश लाटियान, अनीस, सिपाही अजीत सिंह और रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।

युवक की मौत के बाद हमले में तीन पुलिस कर्मी हुए थे घायल

बताते चलें कि ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अवैध खनन के शक में पुलिस के पीछा करने पर तरफ दलपत गांव के लोकेश उर्फ मोनू (27) की अपनी ही ट्रैक्टर-ट्राॅली तले दबकर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने अवैध वसूली की नीयत से पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों को ही मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए खूब हंगामा किया था। पुलिस पर पथराव कर लाठी-डंडे लेकर दाैड़ाया और दो पुलिसकर्मियों तथा एक होमगार्ड की पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी। मृतक के पिता की शिकायत पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए थे।

’20 हजार रुपये मांग रहे थे पुलिस वाले’

मृतक के पिता धर्मपाल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बेटे पर अवैध खनन करने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये मांगे थे। रकम नहीं देने पर ही इस घटना को अंजाम दिया है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img