छत्तीसगढ़ में पीरियड्स लीव, महीने में एक दिन मासिक धर्म अवकाश नीति की घोषणा, 1 जुलाई से लागू

एफएनएन, रायपुर: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कार्यक्षेत्र और स्कूल कॉलेजों में छात्राओं को छुट्टी देने पर संसद में भले ही मासिक धर्म अवकाश नीति लागू नहीं हो पाई लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे लागू किया गया है. छत्तीसगढ़ में विधि विश्वविद्यालय ने मासिक धर्म अवकाश नीति शुरू करने की घोषणा की है. हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने महिला छात्राओं को महीने के मुश्किल दिनों में आराम देने के लिए ये ऐलान किया. यह नीति 1 जुलाई से प्रभावी होगी.

छत्तीसगढ़ में पीरियड्स लीव

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया “शिक्षण दिवस के दौरान छात्राएं प्रति कैलेंडर माह एक दिन पीरियड्स लीव ले सकती है. इस समय आम टीचिंग डे के दौरान छात्राओं को इसका लाभ दिया जा रहा है. आगे परीक्षा के दिनों में भी ऐसी विशेष आवश्यकताओं के कारण छात्राओं को छुट्टी देने पर विचार किया जा रहा है. अनियमित मासिक धर्म सिंड्रोम या पीसीओएस जैसे विकारों से पीड़ित छात्राएं प्रति सेमेस्टर प्रति विषय छह कक्षाओं में उपस्थिति का दावा कर सकतेहैं.”

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

HNLU यूनिवर्सिटी ने मासिक धर्म अवकाश नीति की घोषणा की

एचएनएलयू के कुलपति प्रोफेसर वी सी विवेकानंदन ने छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव की घोषणा करने पर एकाडमी परिषद का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा “मासिक धर्म अवकाश नीति का कार्यान्वयन युवा महिला छात्राओं की विशेष जरूरतों को समझने और उन्हें सुविधाजनक बनाने का प्रतीक है. इस तरह की नीति के माध्यम से समर्थन के लिए एकाडमी परिषद को धन्यवाद देते हैं.”

ये भी पढ़ें…दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता की कोर्ट में पेशी आज

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img