एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि संसद में बिल का पास न हो पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम धामी के अनुसार, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के तहत महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया था और इसके लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण पहल को रोकने का काम किया, जो नारी शक्ति का अपमान है।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय साबित हो सकता था, जिससे महिलाओं, बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण को नई दिशा मिलती। लेकिन विपक्ष के रुख के कारण यह अवसर हाथ से निकल गया और ‘मातृ शक्ति’ को नुकसान पहुंचा है।






