03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजली काटने पर अधिकारियों को देना होगा जवाब, ट्रांसफार्मर फुंका तो यूपीपीसीएल करेगा कार्रवाई

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : गर्मियों में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए की गई तैयारियों की सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने समीक्षा की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की। अब हर ट्रांसफार्मर के मरम्मत की थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी। लापरवाही करने पर ट्रांसफार्मर फुंका तो कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी स्थित स्थानीय निकाय सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बार-बार क्षतिग्रस्त न हों इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। वहीं बार-बार शटडाउन लिए जाने की भी प्रदेश भर से शिकायतें आ रही हैं।

ऐसे में 33 केवी के सभी फीडर व 11 केवी के स्वतंत्र एवं औद्योगिक फीडर का शटडाउन अब अधिशासी अभियंता (वितरण) की अनुमति से ही लिया जाएगा। शेष 11 केवी के फीडर का शटडाउन उपखंड अधिकारी (वितरण) की अनुमति से ही किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देनी होगी आपातकालीन शटडाउन की सूचना

वहीं आग लगने, विद्युत दुर्घटना व अन्य समकक्ष विषम व अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति यथासंभव अविलंब बंद की जाएगी। संबंधित अवर अभियंता ऐसे आपातकालीन शटडाउन की सूचना अधिशासी अभियंता (वितरण) और उपखंड अधिकारी (वितरण) को देंगे। सभी औद्योगिक फीडर का निर्धारित शटडाउन यथा संभव क्षेत्र की औद्योगिक बंदी के दिन व संबंधित संगठन की सहमति से निर्धारित किए गए दिन के अनुसार ही लिया जाएगा।

यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलों को पर्याप्त धनराशि दी गई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर होने वाले फाल्ट के कारण अगर बिजली जा रही है तो यह चिंताजनक है।

खराब प्रदर्शन वाले जिलों से मांगा स्पष्टीकरण

समीक्षा बैठक में यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने खराब प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा है। अमरोहा, बदायूं, बुलंदशहर, हापुड़, सीतापुर व वाराणसी जोन-दो सहित अन्य जिलों के अधिकारियों को उन्होंने सख्त चेतावनी दी। बिजली आपूर्ति से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img