03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नायब तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को 30 किमी तक घसीटा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नायब तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद गाड़ी रोकने के बजाय चालक और तेजी से उसे भगा ले गया। करीब 30 किमी तक युवक का शव घसिटता चला गया। जिसके चलते युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। बता दें कि घटना के समय नायब तहसीलदार के गाड़ी में बैठे होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानें पूरा मामला 
पूरा मामला रामगांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास बहराइच-नानपारा मार्ग का है। जहां नायब तहसीलदार की गाड़ी नरेंद्र कुमार हालदार (35) को टक्कर मारने के बाद लगभग 30 किमी तक घसीटते चली गई। जिसके चसते युवक के शरीर के टुकड़े पूरे रास्ते पर बिखर गए। वाहन रुकने के बाद नानपारा तहसील परिसर में मृतक का क्षत विक्षत शव गिरा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव को पहचानना हुआ मुश्किल 
नरेंद्र कुमार हालदार मूल रूप से पयागपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी के निवासी है। वह अपनी भांजी प्रियंका को छोड़ने लखीमपुर खीरी के गोला गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद जिसने भी शव देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

मृतक के पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग 
भीषण हादसे के बाद परिजनों को मिली सूचना पर मृतक नरेंद्र के पिता राधेश्याम, पत्नी शोभरानी रोते बिलखते नानपारा तहसील पहुंचे। परिजनों की हालत देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के शव के चीथड़े उड़ गए है। पहचानना मुश्किल हो रहा है। आरोपियों पर शख्त कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं पत्नी शोभरानी ने बताया कि नरेंद्र का एक 12 साल का बेटा, एक आठ साल का बेटा और एक बेटी है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

नायब तहसीलदार के बैठे होने की चर्चा तेज
सूत्रों की माने तो नायब तहसीलदार हादसे के वक्त वाहन में बैठे थे। बावजूद इसके उन्होंने भी हादसे के बाद चालक को वाहन रोकने के लिए नहीं कहा। वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि हादसा के दौरान वह पेट्रोलिंग पर थे। हादसे के वक्त नायब तहसीलदार वाहन में बैठे थे कि नहीं, इसकी पुष्टि नहीं है। हालांकि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: फर्जी डिग्री से शिक्षक बने तीन को पांच वर्ष की जेल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img