03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत की रहस्यमय मौत, फंदे से लटका मिला शव, गायक शान के म्युजिक एल्बम से मिली थी शोहरत

Spread the love

एफएनएन, सुल्तानपुर : चर्चित एक्ट्रेस व राइटर मल्लिका राजपूत की रहस्यमय मौत हो गई है। मंगलवार सुबह सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित आवास पर उनका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नगर के सीताकुंड निवासी बब्बन सिंह की पुत्री एक्ट्रेस, गायिका व लेखिका मल्लिका राजपूत (40) ने रिवाल्वर रानी फिल्म में कंगना रनौत के साथ सह अभिनेत्री का किरदार निभाकर और गायक शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे… से शोहरत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज, सीरियल और एल्बम आदि में भी काम किया था। इंदौर के अध्यात्मिक गुरु भैयू जी महाराज पर आरोप लगाकर वे बड़ी चर्चा में आई थीं। इसी घटना के कुछ समय बाद भैयू जी महाराज ने आत्महत्या कर ली थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाजपा ने जुड़ी रहीं मल्लिका ने वर्ष 2018 में पार्टी पर बलात्कारियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। फिल्मी दुनिया में कैरियर कमजोर होने पर वे अध्यात्म की तरफ मुड़ीं और कपाली महाराज से गृहस्थ संन्यास की दीक्षा भी ली थी। सोमवार सुबह उनका शव मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बताया जा रहा है कि परिजनों से रात में उनका विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए पुलिस भी आई थी। इसके बाद रात में क्या हुआ और मल्लिका फंदे तक कैसे पहुंचीं? पुलिस इस बात की जांच कर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि वे गहरे नशे में थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति सामने आएगी। उसके निधन पर सोशल मीडिया के अकाउंट पर उसके फालोअर्स ने शोक जताया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img