03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सांसद परनीत कौर आज भाजपा में होंगी शामिल, शाही सीट पटियाला में खत्म हो सकता BJP का वनवास

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़:  कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी बेटी जय इंदर कौर के बाद पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं उनकी पत्नी परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगी। परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। वह इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हो सकती हैं। गत 30 वर्षों में पटियाला सीट के राजनीतिक इतिहास में पहला मौका होगा, जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
दो बार के पंजाब के मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को तीन फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी परनीत पति कैप्टन अमरिंदर के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं और तब से ही यह तस्वीर स्पष्ट हो गई थी कि लोकसभा चुनाव के करीब आकर परनीत कौर भाजपा में शामिल हो जाएंगी।
कल अमरिंदर सिंह ने नड्डा से की थी मुलाकात

दो दिन पहले गत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही यह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में परनीत कौर ही पटियाला से उम्मीदवार हो सकती हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हो जाने के बाद भी पटियाला सीट भाजपा के खाते में जाएगी। परनीत कौर की उम्र 79 वर्ष है, लेकिन उनके लिए भाजपा 75 से अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने की अपनी नीति में भी ढील दे सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का गठन कर भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 2022 के विधानसभा में इस सीट से पीएलसी के उम्मीदवार के तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़े थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पीएलसी का भाजपा में विलय कर लिया था।

परनीत कौर पटियाला में लहरा सकती पहली बार बीजेपी का झंडा

अब भाजपा अगर परनीत कौर को टिकट देती है तो यह तय है कि पटियाला सीट पर पहली बार भगवा झंडा फहराएगा। पहले गठबंधन के दौरान इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल ही चुनाव लड़ता था। परनीत कौर कांग्रेस से 1999, 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव लगातार जीती थीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी से वह चुनाव हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने पुनः जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को यहां लाकर बसाना स्वीकार नहीं- CAA पर अमित शाह के बयान पर केजरीवाल का जवाब

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img