03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करवाने की आरोपी मां और उसके प्रेमी को 20 साल की सजा

Spread the love

एफएनएन, बरेली : अपनी 14 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करवाने की आरोपी मां और उसके प्रेमी जोगीनवादा निवासी राजू को कोर्ट ने परीक्षण में दोषी पाया। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट कोर्ट नरेंद्र प्रकाश ने दोनों को 20-20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी और प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना डाला है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को बतौर मुआवजा मिलेगी।

पीड़िता के पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी एक साल पहले किसी के साथ भाग गई थी। 9 दिसंबर 2019 को उसकी छोटी पुत्री शाम 4 बजे बाजार गई थी तो वहां पर उसकी मां उसे मिली और सभी को एक साथ रखने की बात कहकर वह उसे अपने कमरे पर लेकर गई। जब बेटी ने घर जाने की बात कही तो कहा कि मां ने कहा कि फोन पर पापा को सूचना दे दी है, वह यहीं से आकर ले जाएंगे।

इसके बाद उसकी मां ने किसी को फोन किया और थोड़ी देर बाद वहां मां का प्रेमी राजू आया। राजू ने उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं, जब पुत्री ने विरोध किया तो उसकी मां और राजू ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद राजू ने दुष्कर्म किया और मां को रुपये का लालच देकर चला गया। मां ने अंदर से ताला डाल लिया।

सुबह दरवाजा खुलते ही पुत्री घर वापस आई। कुछ दिनों तक गुमसुम रहने पर बड़ी बहन ने 13 दिसंबर को उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पाॅक्सो एक्ट के तहत किशोरी की मां और राजू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। अभियोजन ने सात गवाह और 12 सबूत पेश किये थे।

गलत धंधा करने लगी थी मां
वादी मुकदमा ने अदालत में बताया कि शादी के बाद उनके एक-एक वर्ष के अंतराल पर नाै बच्चे हुए, जिसमें तीन की मौत हो गई। अब तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी गलत धंधा करने लगी थी। उनका जो मकान बिका था, उसके सारे पैसे भी पत्नी ने हड़प लिए थे।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img