03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में चार लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: जनपद की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चार लाख की चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी से चरस की खेप ला कर जनपद में खपाने के प्रयास में था. ANTF की टीम ने आरोपी के पास से 4 लाख की दो किलो चरस बरामद की है. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी यूपी से चरस की खेप लेकर जनपद में सप्लाई करने आ रहा था.

उधम सिंह नगर जनपद की ANTF टीम ने नशा तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है. टीम ने चार लाख की दो किलो से अधिक चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति यूपी से चरस की खेप ला कर जनपद में सप्लाई करने जा रहा है. जिस पर ANTF टीम को एक्टिवेट करते हुए संदिग्ध व्यक्ति वाहनों और संदिग्ध वाहनों की धामा कॉलोनी तिराहे, मनिहारखेड़ा रोड पर चेकिंग शुरू की गई. इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया. जैसे ही उसने सामने पुलिस टीम को चेकिंग करते हुए देखा तो वह सकपका गया.

शक होने पर जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक थैले से चरस की खेप बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम होरी लाल, निवासी आनन्दीपुर थाना देवरनिया, बरेली उत्तर प्रदेश बताया. आरोपी ने बताया कि फिलहाल वो गायत्री कॉलोनी, थाना रुद्रपुर में रहता था. आरोपी ने अपनी उम्र करीब 58 साल बताई है. आरोपी के मुताबिक वह चरस की खेप उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति से लेकर जनपद में आ रहा था. आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. तस्करी में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है.

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img