03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश के कारण बीन नदी उफान पर बह रही थी। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रहा एक मैक्स वाहन नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर पलट गया। वाहन में सवार दो लोग अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF टीम

पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात करीब 9:22 बजे बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने और उसमें लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही ढालवाला पोस्ट से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही जवानों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच वाहन तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों ने जोखिम उठाते हुए पहले एक व्यक्ति को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तेज बहाव में खिसक गया वाहन

रेस्क्यू के दौरान दूसरा व्यक्ति अभी भी वाहन के अंदर फंसा हुआ था। इसी बीच नदी का बहाव और तेज हो गया, जिससे वाहन अपनी जगह से खिसककर कुछ दूरी तक नीचे चला गया। हालात को देखते हुए SDRF ने अतिरिक्त टीम को भी मौके पर बुलाया।

निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया और काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बचाया

लगातार तेज बहाव, अंधेरा और खिसकते वाहन के बीच SDRF जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों लोगों की जान बचा ली गई।

रेस्क्यू के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। समय रहते SDRF की टीम के पहुंचने और तेजी से किए गए बचाव अभियान के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

चालक ने उफनती नदी में उतारा वाहन

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के मुताबिक, मैक्स वाहन हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रहा था। चालक ने उफनती बीन नदी में वाहन उतार दिया, जिसके बाद वाहन तेज पानी के बहाव में फंसकर पलट गया। सूचना मिलते ही SDRF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भारी बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नदी-नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी जा रही है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img